अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार आज़रबाइजान की राजधानी बाकू में ईरान, तुर्की और आज़रबाइजान के प्रतिनिधि आपसी संबंधों समैत ताज़ा स्थिति एवं आर्थिक संबंधों के बारे में बातचीत शुरू करेंगे।
ईरान, आज़रबाइजान और तुर्की के विदेश मंत्रियों की आज़रबाइजान के शहर बाकू में पांचवी बैठक इस बात की दलील है कि तीनो देश एक दूसरे के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।
आपसी संबंधों के बारे में तीनों देश इस बैठक में अपनी-अपनी बात रखेंगे।
ज्ञात रहे कि तीनों देशों के बीच यह पांचवी बैठक है।
इससे पहले 2011 में पहली बैठक ईरान के शहर अरूमिया में, दूसरी बैठक 2012 में आज़रबाइजान के शहर नख़्जवान में एवं तीसरी बैठक 2014 में तुर्की के शहर वान में और चौथी बैठक फिर ईरान के शहर रामसर में ईरान की मेज़बानी में हुई थी।
20 दिसंबर 2017 - 15:58
समाचार कोड: 873404
आपसी संबंधों के बारे में तीनों देश इस बैठक में अपनी-अपनी बात रखेंगे। ज्ञात रहे कि तीनों देशों के बीच यह पांचवी बैठक है।