अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्रम्प की ओर से क़ुद्स को अवैध ज़ायोनी शासन की राजधानी मानने की घोषणा और अमेरिका की नई नीति पर कहा कि अमेरिका दुनिया को और अधिक अशांति की ओर ले जा रहा है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने कल अलआलम टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से क़ुद्स को अवैध ज़ायोनी शासन की राजधानी मानने की घोषणा से यह पता चलता है कि अमेरिकी अधिकारी अभी भी क्षेत्रीय मुद्दों से अनजान हैं और वह क्षेत्रीय मुद्दों को नहीं समझते हैं इसीलिए वह अपनी पिछली ग़लतियों को दोहरा रहे हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा के अमेरिकी राष्ट्रपति ने अरब देशों की कमजोरी की वजह से अपना गुस्ताखाना रवैय्या अपना कर इस तरह की घोषणा की है।
बहराम क़ासमी ने कहा कि अमेरिका के इस फ़ैसले का समर्थन केवल ज़ायोनी शासन कर रहा है और पहले भी अमेरिका की भूमिका और उसके निर्णय ने यह साफ बता दिया कि अमेरिका इस्लाम और अरब देशों के हितों पर ज़ायोनी हितों को प्राथमिकता देता है।
20 दिसंबर 2017 - 09:12
समाचार कोड: 873345
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्रम्प की ओर से क़ुद्स को अवैध ज़ायोनी शासन की राजधानी मानने की घोषणा और अमेरिका की नई नीति पर कहा कि अमेरिका दुनिया को और अधिक अशांति की ओर ले जा रहा है।