अबनाः गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में जिन भी सीटों पर जीत का अंतर कम रहा है, वहाँ ईवीएम को लेकर संदेह है.
हार्दिक पटेल पाटीदारों को आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था.
हार्दिक पटेल ने कहा कि आप मुझसे पूछें कि जिन पाटीदार इलाक़ों में आपकी रैलियों में इतनी भीड़ जुटी थी, वहां आपका जादू नहीं चला? मैं कहूँगा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर भाजपा जीती है.
संवाददाताओं से बातचीत में हार्दिक ने कहा, "भाजपा को किसी चाणक्य ने नहीं जिताया, ईवीएम और पैसे के बल पर भाजपा जीती है."
18 दिसंबर 2017 - 18:41
समाचार कोड: 873108
संवाददाताओं से बातचीत में हार्दिक ने कहा, "भाजपा को किसी चाणक्य ने नहीं जिताया, ईवीएम और पैसे के बल पर भाजपा जीती है.