अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः सीरिया में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों का ख़तरनाक सरग़ना और जैशुल मुहाजेरीन का पूर्व अध्यक्ष सलाहुद्दीन अल-शैशानी मारा गया है।
अल-अहेद न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों का मशहूर सरगना सलाहुद्दीन अल-शैशानी सीरियाई सेना के साथ होने वाली झड़प में मारा गया है। गौरतलब है कि यह आतंकवादी चेचेनिया का रहने वाला था जो आज होमात के दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र अल-ज़ालिकयियात में मारा गया है। यह दो साल तक जैशुल मुहाजेरीन वलअंसार नामक गिरोह का प्रमुख भी रहा है जिसमें ज़्यादातर आतंकवादी चेचेनिया के हैं।
18 दिसंबर 2017 - 18:22
समाचार कोड: 873093
सीरिया में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों का ख़तरनाक सरग़ना और जैशुल मुहाजेरीन का पूर्व अध्यक्ष सलाहुद्दीन अल-शैशानी मारा गया है।