18 दिसंबर 2017 - 18:02
कश्मीर में इस्राईल व अमेरिका के विरूद्ध फूटा गुस्सा।

जम्मू व कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आज हज़ारों की संख्या में लोगों ने फ़िलिस्तीन की मज़लूम अवाम से एकजुटता जताने के लिए ओर ट्रम्प की तरफ़ से मुसलमानों के क़िब्ल-ए- अव्वल को जायोनियों की राजधानी बनाए जाने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः हिंदुस्तान के नियंत्रण वाले जम्मू व कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आज हज़ारों की संख्या में लोगों ने फ़िलिस्तीन की मज़लूम अवाम से एकजुटता जताने के लिए ओर ट्रम्प की तरफ़ से मुसलमानों के क़िब्ल-ए- अव्वल को जायोनियों की राजधानी बनाए जाने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने ऐसे बैनर उठाए हुए थे जिन पर इमाम ख़ुमैनी, सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई, आयतुल्लाह सीसतानी ओर सय्यद हसन नस्रुल्लाह की तसवीरों के साथ साथ उनके बयान भी लिखे हुए थे, इसके अलावा उन्होंने इस्लामी दुनिया से अपील की कि वुह अमेरिका की पालीसियों का मुक़ाबला करें और एकजुट होकर क़िबला-ए- अव्वल को आज़ाद कराने की कोशिश करें।