17 दिसंबर 2017 - 09:22
कुछ देश ट्रम्प की छींक से भी कांपने लगते हैं।

ईरान के विदेश मंत्री डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने कहा है कि ईरान के आस पास के कुछ देश ऐसे हैं जो या तो नाटू के अंतर्गत जीवन व्याप्त कर रहे हैं या उन्होंने परमाणु शक्तियों का सहारा ले रखा है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरान के विदेश मंत्री डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने कहा है कि ईरान के आस पास के कुछ देश ऐसे हैं जो या तो नाटू के अंतर्गत जीवन व्याप्त कर रहे हैं या उन्होंने परमाणु शक्तियों का सहारा ले रखा है।
विदेश मंत्री ने क्षेत्र के कुछ देशों की पॉलिसियों की आलोचना करते हुए कहा कि इन देशों ने अपनी मृत्यु और जीवन को भी बड़ी शक्तियों से जोड़ रखा है। विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ ने शनिवार को तेहरान में मानवाधिकारों से संबंधित एक सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के कुछ देश ऐसे हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की एक छींक से भी कांपने लगते हैं और ट्रम्प की मुस्कुराहट पर फूले नहीं समाते।
उन्होंने कहा कि मानवाधिकार किसी भी देश की मूल शक्ति है उन्होंने कहा कि ईरान के निकट मानवाधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ ने कहा कि ईरान क्योंकि एक इस्लामी देश है इसलिए वह हमेशा इस बात पर जोर देता है कि शासन की असली ठेकेदार जनता है और इस शासन में इंसानों के अधिकारों का ख़ास ख्याल रखा जाता है। उन्होंने मानवाधिकार को ईरान के शासन के लिए स्ट्रेटेजिक मूल्यों से ताबीर किया और कहा कि ईरान की मौत और जिंदगी इन्हीं अधिकारों की रिआयत और उसकी सहमति से जुड़ी हुई है।
विदेश मंत्री जावेद ज़रीफ ने ईरान की विदेशी नीति के बारे में कहा के ईरान ने अपनी बुनियादी पॉलिसी दूसरों से ना जोड़ने और दुनिया के मज़लूमों के डिफेंस पर बना रखी है।