17 दिसंबर 2017 - 08:51
फ़िलिस्तीन में इस्राईल की बर्बरता, 11 फ़िलिस्तीनी शहीद।

फ़िलिस्तीन में इस्राईली सेना की फ़ायरिंग में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों को दफ़्न कर दिया गया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: क़ुद्स पर अवैध कब्ज़ा करके उसे हड़पने वाले अत्याचारी ज़ायोनी शासन की सेना ने फ़ायरिंग करके 9 दिनों के भीतर 11 बेगुनाह फ़िलिस्तीनी नागरिकों को शहीद कर दिया और हज़ारों को घायल किया है।
इस्राईली सेना की फ़ायरिंग से शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों को आहों और सिसकियों के बीच दफ़न कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार और नमाज़े जनाज़ा में हज़ारों फ़िलिस्तीनियों ने हिस्सा लिया और अमरीका मुर्दाबाद, इस्राईल मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगा कर अपने इरादों का इज़हार किया कि अपने ख़ून की आखरी बूंद तक बैतुलमुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी नहीं बनने देंगे।