अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी समाचार पत्र हारतस के हवाले से बताया गया है कि सऊदी राजकुमार बिन सलमान को सरकारी तौर पर इस्राइल के दौरे की दावत दी गई है।
ज़ायोनी मंत्री ने सऊदी अरब को इस्लाम का रहनुमा बताते हुए सऊदी सरकार से मांग की है कि फ़िलिस्तीन और इस्राइल के बीच मुटाव पैदा करने की अंतर्राष्ट्रीय साज़िश को बे नक़ाब करें।
उन्होंने कहा कि अगर सऊदी अरब ने फ़िलिस्तीन और इस्राइल शासन के बीच इन मामलात को सही किया तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
ज़ायोनी समाचार पत्र का कहना है कि सऊदी अरब के ईरान के साथ संबंध अच्छे नहीं है और ऐसे समय में इस्राइल सऊदी अरब के लिए अच्छा सहयोगी किरदार अदा कर सकता है।
ज़ायोनी समाचार पत्र ने यह भी ख़ुलासा किया कि सऊदी राजकुमार बिन सलमान ने कई बार इस्राइली शासन के साथ क्षेत्र की राजनीतिक सूरत-ए-हाल के बारे में भेंटवार्ता की है।
इस समाचार पत्र का दावा है कि बिन सलमान ने 2015 में फ़िलिस्तीन के क्षेत्र एलात का दौरा किया था जहां उन्होंने इस्राइली प्रशासकों से भेंटवार्ता की थी।
ज्ञात रहे कि सऊदी राजकुमार को एक ऐसी हालत में इस्राइल के सरकारी दौरे की दावत दी गई है कि बैतुल मुक़द्दस को इस्राइल की राजधानी घोषित किए जाने के बाद संपूर्ण इस्लामिक जगत समैत फ़िलिस्तीन के अलग-अलग क्षेत्रों में विरोध का सिलसिला जारी है।
16 दिसंबर 2017 - 03:04
समाचार कोड: 872703