अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इस्लामी सहयोग संगठन की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बैतुल मुक़द्दस फ़िलिस्तीन की राजधानी था है और रहेगा।
ओ आई सी सभा से संबोधन में फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी फै़सला इस्राइल के लिए एक तोहफ़ा है।
बैतुल मुक़द्दस पर अमरीकी निर्णय के विरोध में पूरी दुनिया उठ खड़ी हुई है, उनका कहना था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बैतुल मुक़द्दस के बारे में फै़सला एक भयानक जुर्म है, और विश्व के क़ानून का उलंघन है।
महमूद अब्बास ने कहा कि अमेरिका इस्राइल का सहयोगी है, और हम अमेरिका का एक तरफ का फैसला पूर्ण रूप से अस्वीकार करते हैं।
14 दिसंबर 2017 - 04:21
समाचार कोड: 872435
महमूद अब्बास ने कहा कि अमेरिका इस्राइल का सहयोगी है, और हम अमेरिका का एक तरफ का फैसला पूर्ण रूप से अस्वीकार करते हैं।