12 दिसंबर 2017 - 16:32
नाइजीरिया में बोको हराम के हमले जारी, 6 सैनिक मारे गए

सूत्रों का यह कहना है कि यह दोनों हमले बोरनो प्रांत में किए गए हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया में ज़ायोनी आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमलों में 6 नाइजीरियन सैनिक मार दिए गए , एवं 12 सैनिक घायल हो गए हैं।
 इस देश के शासकों के अनुसार बोको हराम के दो अन्य हमलों में छह फौजी मारे गए हैं।
 सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी आतंकवादियों ने घात लगाकर उस समय हमला किया जब सैनिक गश्त कर रहे थे, इस हमले में 4 सैनिक मारे गए जबकि 12 अन्य घायल हुए।
इसी तरह दूसरा एक और हमला किया गया जिसमें 2 सैनिक मार दिए गए।
 सूत्रों का यह कहना है कि यह दोनों हमले बोरनो प्रांत में किए गए हैं।