अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब ने देश में सिनेमा हॉल पर लगी रोक को हटाने का ऐलान कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी अरब में सिनेमा हॉल पर लगी रोक को हटाने का ऐलान कर दिया है।
मोहम्मद बिन सलमान ने नए साल से महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगी रोक हटाई थी, उसके बाद महिलाओं को मर्दों के साथ स्टेडियम ले जाकर गेम्स देखने की भी परमिशन दी गई ।
पिछले हफ्ते ही सऊदी अरब में महिलाओं का एक कंसर्ट हुआ जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया, इस कंसर्ट में लेबनान की गायिका ने विशेषकर गाने गाए।
सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब की महिलाएं अब अपने पति की इच्छा के बिना देश से बाहर भी जा सकती हैं।
सऊदी अरब में यह बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सऊदी अरब के दौरे के बाद शुरू हुआ।
12 दिसंबर 2017 - 03:09
समाचार कोड: 872108
सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब की महिलाएं अब अपने पति की इच्छा के बिना देश से बाहर भी जा सकती हैं। सऊदी अरब में यह बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सऊदी अरब के दौरे के बाद शुरू हुआ।