अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : एक्सप्रेस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान के करप्शन और शाहखर्ची का खुलासा उस समय हुआ जबकि स्वयं सऊदी अरब के राजकुमार ने सऊदी अरब में 300 से अधिक शहजादों, मंत्रियों एवं सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की जाँच का आदेश दे रखा है।
सऊदी अरब के शाही परिवार की ओर से फ़ज़ूल ख़र्ची की एक और बड़ा उदाहरण उस समय सामने आया जब इटली के मशहूर चित्रकार और जीनियस लियोनार्डो दा विंसी की एक फ़ोटो 45 करोड़ डॉलर में खरीदी गई है, यह तस्वीर मशहूर चित्रकार, साइंटिस्ट एवं ज़ेयरिक लियोनार्डो दा विंसी ने 1500 ईसवी के लगभग बनाई थी।
पेंटिंग को सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान के करीबी दोस्त शाह बद्र बिन मोहम्मद बिन अब्दुल्ला ने 15 नवंबर को कृस्टि नीलाम घर न्यूयार्क से खरीदा था, जिसके लिए 45 करोड़ 3000000 की रकम दी गई, लेकिन अब कुछ सूत्रों से पता चला है कि यह तस्वीर उन्होंने सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान के लिए खरीदी है।
ज्ञात रहे की यह पेंटिंग उस समय ख़रीदी गई है जब मोहम्मद बिन सलमान नें सऊदी अरब में 300 से अधिक राजकुमारों, मंत्रियों एवं सरकारी अफ़सरों के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की जाँच का आदेश दे रखा है, उन लोगों में बड़े व्यापारियों समैत शाही परिवार के कई सदस्य भी शामिल हैं, सऊदी अरब के अपरिपक्व राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब को तबाही और बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं।
9 दिसंबर 2017 - 18:03
समाचार कोड: 871769