अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार आतंकवादी संगठन की ओर से ब्रिटेन में दो पोस्टर छपे हैं जिनमें कहा गया है कि क्रिस्मस के प्रोग्राम में हमले किए जाएंगे। एक पोस्टर में दाइश आतंकवादी को दिखाया गया है जो क्रिस्मस के अवसर पर होने वाली रौशनी में बहुत सारी गोलियां अपने शरीर के साथ बांधे हुए चल रहा है,और उसी पोस्टर में लिखा हुआ है कि अब हम उन पर हमले करेंगे ना कि वह हम पर।
इसी तरह एक और पोस्टर में ख़ून में डूबा हुआ क्वीन का भयानक चेहरा दिखाया गया है, और साथ में एक बड़ा सा चाक़ू भी रखा हुआ है और उसके नीचे लिखा हुआ है कि शीघ्र ही यह होने वाला है। ज्ञात रहे कि अभी कुछ दिन पहले भी दाइश ने न्यूयॉर्क फ्रांस और ब्रिटेन को धमकी दी थी।
6 दिसंबर 2017 - 06:53
समाचार कोड: 871201
ज्ञात रहे कि अभी कुछ दिन पहले भी दाइश ने न्यूयॉर्क फ्रांस और ब्रिटेन को धमकी दी थी।