अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार यमन की एक सिक्योरिटी रिपोर्ट ने सूचना दी है कि सऊदी संगठन ने साअदा प्रांत के शहर सहार में एक ही व्यक्ति मुजाहिद जसार की कई इमारतों पर लगातार तीन हमले किए हैं जिसमें 8 लोग शहीद हो चुके हैं जिनमें 3 बच्चे हैं और 3 औरतें और एक आदमी है जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
यमन के इस संगठन ने कहा कि इन हमलों में शहीद होने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है, साथ ही उन्होंने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें मानवता विरोधी बताया और कहा कि मानव अधिकार के दावा करने वाले अब कहां है जो यमन की इतनी बुरी हालत पर चुप बैठे हुए हैं।
सुबह सूरज निकलने से पहले सऊदी उड़ान ने एक सरकारी इमारत पर भी बमबारी की है जिस में मरने या घायल होने वालों के बारे में कोई समाचार नहीं मिल सका है।
3 दिसंबर 2017 - 17:13
समाचार कोड: 870778