22 नवंबर 2017 - 03:17
कुर्दिस्तान रेफरेंडम पूर्ण रुप से बेकारः इराक़ सुप्रीम फेडरल कोर्ट का फैसला

25 सितंबर 2017 को मसऊद बारज़ानी और उसके चाहने वालों की ओर से कुर्दिस्तान को अलग देश बनाने की योजना शुरू हुई थी, कि जिसे इराक़ी जनता ने मानने से इनकार कर दिया था।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  स्पूटनिक की रिपोर्ट के अनुसार ईराक़ी सुप्रीम फेडरल कोर्ट ने कुर्दिस्तान रेफ़रेंडम को बेकार बताते हुए कुर्दिस्तान को ईराक़ का ही घटक क़रार दिया है, और इसी तरह फ़ेडरल कोर्ट ने कुर्दिस्तान के रेफ़रेंडम और उसके सभी नतीजों को भी ग़ैरक़ानूनी बताते हुए उन्हें बेकार बताया।
 जबकि लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचार ने कई दिन पहले ही कुछ सूत्रों के आधार पर यह सूचना दी थी कि कुर्दिस्तान की सरकार फेडरल कोर्ट के हर फ़ैसले को मानने के लिए तैयार है।
 ज्ञात रहे कि 25 सितंबर 2017 को मसऊद बारज़ानी और उसके चाहने वालों की ओर से कुर्दिस्तान को अलग देश बनाने की योजना शुरू हुई थी, कि जिसे इराक़ी जनता ने मानने से इनकार कर दिया था।