21 नवंबर 2017 - 16:07
सुप्रीम लीडर ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जनता ने आस्था से किया स्वागत

सुप्रीम लीडर ने किरमानशाह के लोगों की हिम्मत बंधाते हुए कहा कि किरमानशाह की जनता का भविष्य उज्जवल है, और इंशाल्लाह यह शहर बहुत जल्द पहले से अच्छे ढंग से आबाद होगा।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  प्राप्त सूत्रों के अनुसार सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने दुखी लोगों के जख्मों पर मरहम रखने और उन्हें इस दुर्घटना पर दिलासा देने के लिए किरमानशाह का दौरा किया, जहां उन्होंने जनता की एक बड़ी सभा को संबोधित किया, एवं प्रभावित लोगों के साथ हमदर्दी एवं सहानुभूति दर्शाई।
 आपने कहा कि बहादुर एवं वीर व्यक्ति हादसे पर हावी हो जाते हैं। मैं दुखी और प्रभावित लोगों के साथ हमदर्दी रखता हूं।
 सुप्रीम लीडर ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए भूकंप जैसी दुर्घटना कोई नई बात नहीं है, मैं युद्ध के समय यहां रहा हूं, इस ज़मीन के बहादुरों ने उस वक़्त भी दुश्मन से अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया था।
 आपने सहायता कार्यों पर ईरानी सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि ईरानी सरकार ने भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में सहायता के काम में भरपूर सहयोग किया, और जनता की परेशानियों को कम करने में  महत्वपूर्ण रोल अदा किया, लेकिन उन्हें और कोशिश करनी चाहिए कि यहां के लोगों की मुश्किलें दूर हो सकें। सुप्रीम लीडर ने किरमानशाह के लोगों की हिम्मत बंधाते हुए कहा कि किरमानशाह की जनता का भविष्य उज्जवल है, और इंशाल्लाह यह शहर बहुत जल्द पहले से अच्छे ढंग से आबाद होगा।