21 नवंबर 2017 - 03:05
ईरान का मुक़ाबला करने के लिए इस्राइल के साथ संगठित हो जाएंः ज़ायोनी सरकार

सीरिया ईराक़ और यमन के संकट में भी सऊदी और ज़ायोनी सरकार आगे हैं, और सऊदी अरब और ज़ायोनी सरकार ने इराक़ और सीरिया में भी आतंकवादियों की सहयोग किया है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  प्राप्त सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी सरकार के युद्ध मंत्री ने अरब देशों से कहा है कि वह ईरान का मुक़ाबला करने के लिए इस्राइल के साथ संगठित हो जाऐं।
 इस्राइली युद्ध मंत्री आओकेद्र लैबरिमन ने दावा किया है कि इस समय जिस चीज़ की सबसे अधिक आवश्यकता है, वह ईरान के विरुध एक शक्तिशाली संगठन है।
 ज्ञात रहे कि पिछले महीनों में इस्राइल के साथ क्षेत्र के अरब देशों ने विशेषकर  सऊदी सरकार की ओर से संबंध को ठीक करने की कोशिशें तीव्र हुई हैं। बहरैन का कहना है कि इन कोशिशों का लक्ष्य इस्लामी राष्ट्र ईरान का मुक़ाबला करना है। ज़ायोनी सरकार के साथ संबंध को ठीक करने की कोशिश ऐसे समय में की जा रही है जब इस्राईल पिछले काफी समय से फ़िलिस्तीनियों को कुचल रहा है। और उसने अरब और इस्लामी क्षेत्रों पर अवैध क़ब्ज़ा भी कर रखा है।
 इसी तरह सीरिया ईराक़ और यमन के संकट में भी सऊदी और ज़ायोनी सरकार आगे हैं, और सऊदी अरब और ज़ायोनी सरकार ने इराक़ और सीरिया में भी आतंकवादियों की सहयोग किया है।