अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरियन सेना एवं उसके गठबंधन शक्तियों ने हमाह के दो अन्य क्षेत्रों को आतंकवादियों से आज़ाद करा लिया है। दमिश्क़ में अस्करी सूत्रों ने बताया है कि हमाह के क्षेत्र अल-हज़म और ज़हदा की आज़ादी के सिर्फ़ 48 घंटे के अंदर क़स्र अली एवं अर्फ़ा नामी क्षेत्रों को आतंकवादियों के क़ब्जे़ से छुड़ा लिया गया है।
सीरियन फ़ौज की इंजीनियरनिक कवर के जवान आज़ाद होने वाले क्षेत्रों को बारूदी सुरंगों एवं बमों से साफ़ करने में जुटे हुए हैं।
एक और सूचना के अनुसार सीरियन फ़ौज और उसकी गठबंधन शक्तियों ने दैरुज़्ज़ौर के शहर अलबुकमाल के 80 परसेंट क्षेत्र पर कंट्रोल रखते हुए अपनी पोज़ीशन मज़बूत कर ली है। आतंकवादी अलबूकमाल के कुछ क्षेत्रों तक सिमट कर रह गए हैं। एवं सीरियन सेना ने उनको पूरे तौर से घेर लिया है।
इसके अलावा दर्जनों आतंकवादियों ने दैरुज़्ज़ौर में हथियार डाल कर स्वयं को सीरियन सेना के हवाले कर दिया है।
20 नवंबर 2017 - 17:54
समाचार कोड: 868059
एक और सूचना के अनुसार सीरियन फ़ौज और उसकी गठबंधन शक्तियों ने दैरुज़्ज़ौर के शहर अलबुकमाल के 80 परसेंट क्षेत्र पर कंट्रोल रखते हुए अपनी पोज़ीशन मज़बूत कर ली है।