अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में तैनात सऊदी अरब के राजदूत नवाफ़ बिन सईद अहमद अल मालिकी ने कहा है कि करप्शन एक कैंसर है जिस के समाप्ती के लिए सऊदी अरब में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जबकि हम पाकिस्तान में करप्शन के खिलाफ होने वाले कार्यो को सपोर्ट करते हैं।
एक्सप्रेस न्यूज़ के अनुसार पाकिस्तान में करप्शन के खिलाफ सईद अहमद अल मालिकी ने कहा है कि करप्शन एक कैंसर है जिस की समाप्ति के लिए सऊदी अरब में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जबकि पाकिस्तान में करप्शन के खिलाफ होने वाले कार्यो को सपोर्ट करते हैं। पाकिस्तान में जनता के वोट से आने वाले हर व्यक्ति का सऊदी अरब समर्थन करेगा।
सऊदी यमन तनाव के मामले पर उन्होंने कहा कि इसके पीछे ईरान है। हमारे लिये सऊदी अरब महत्वपूर्ण है अतः यह हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे।
क्षेत्र के हालात पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान को पड़ोसी देशों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
सऊदी अरब में करप्शन के खिलाफ़ हुए एक प्रश्न पर सईद अहमद अल मालिकी ने कहा कि करप्शन के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह एक कैंसर है जिसे समाप्त किए बगै़र कोई देश आगे नहीं बढ़ सकता। करप्शन करने वाला चाहे कितना भी असर वाला हो उसे बख्शा नहीं जाएगा ।इस हवाले से राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान की कमेटी इंशाल्लाह अपने मक़सद में सफ़ल होगी। गिरफ़तार शहज़ादों की समस्या भी जल्द ही हल कर ली जाएगी।
इस्लामी फ़ौजी इतिहास में ईरान के हवाले से एक सवाल पर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ने यमन की सभी रास्ते बंद नहीं किए, बल्कि सऊदी अरब ने यमन के शहरों पर 8 अरब डॉलर खर्च किए हैं। और क़तर हमारा भाई है, भाइयों से नाराज़गी भी हो जाती है, और उन्हें सज़ा भी दी जाती है, लेकिन वह फिर भी हमारा भाई है।
सऊदी राजदूत सईद अहमद अल मालिकी ने कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान का जो इमेज पेश किया जाता है वह ग़लत है। पाकिस्तान एक शान्त देश है और इसका सबूत यह है कि मैं बग़ैर सिक्योरिटी के यात्रा कर रहा हूं। अतः पाकिस्तानी मीडिया को भी चाहिए कि पाकिस्तान की अच्छी इमेज विश्व के सामने प्रस्तुत करें ।उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान की मदद के लिए तैयार हैं। सईद अहमद मालकी ने कहा कि मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं, सऊदी अरब पाकिस्तान के साथ सहयोग चाहता है। अमेरिका सऊदी अरब संबंध के हवाले से उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध ठीक हैं, अमेरिका एक सुपर पावर है ज़ाहिर है कि उससे संबंध ख़राब नहीं जा सकते। पाकिस्तान पर अभी अमेरिकी दबाव ज़रूर है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध ठीक हो जाएंगे।
20 नवंबर 2017 - 17:11
समाचार कोड: 868049
सऊदी यमन तनाव के मामले पर उन्होंने कहा कि इसके पीछे ईरान है।