अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार लेबनान के मशहूर समाचार पत्र ने अरबिक डिप्लोमेटिक सूत्रों से बताया है कि रियाद ने क़ाहिरा में इतवार को अरब लीग के विदेश मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग करवाई। इन सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब का दावा यह है कि हिज़बुल्लाह यमन में अंसारुल्लाह आंदोलन का फ़ेवर कर रही है, और उन तक मिसाइल पहुंचा रही है।
अतः हम अरब लीग के सभी देशों से यह चाहते हैं कि वह क़ाहिरा सभा में हिज़बुल्लाह के इस कृत्य की आलोचना करें, एवं साथ ही सऊदी अरब यह भी चाहता है कि खुद लेबनान सरकार भी यह आलोचना करे।
अगर लेबनान हिज़बुल्लाह का समर्थन नहीं छोड़ता है तो अरब लीग में उसकी सदस्यता खतरे में पड़ सकती है।
19 नवंबर 2017 - 16:01
समाचार कोड: 867785
अगर लेबनान हिज़बुल्लाह का समर्थन नहीं छोड़ता है तो अरब लीग में उसकी सदस्यता खतरे में पड़ सकती है।