18 नवंबर 2017 - 18:39
यमन में लाखों लोगों की मौत पर अंतर्राष्ट्रीय संगठन चिंतित

यूमन राइट्स वॉच ने अंतर्राष्ट्रीय संगठन की सलामती कौन्सिल से मांग की है कि वह यमन के लिए मानव सहायता के रास्ते में रुकावट डालने वाले देशों के ख़िलाफ पाबंदियां लगाएं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  प्राप्त सूत्रों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय संगठन के मानव सहायता के प्रमुख मार्क लोकाक ने यमन के हालात के बारे में वार्निंग देते हुए कहा कि अगर सऊदी अरब ने यमन में हमले बन्द न किए तो दुनिया को जल्द ही बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा जिससे कि लाखों लोग मौत में के मुंह में चले जाएंगे।
 दूसरी ओर अमेरिका के पूर्व मंत्री निकोलस ब्र्न्ज़ ने भी यमन में हालात को अत्यधिक दर्दनाक बताया एवं कहा कि अमेरिका तुरंत ही सऊदी अरब का सहयोग करना बंद कर दे। उन्होंने सऊदी अरब की ओर से यमन पर होने वाले हमलों के परिणाम स्वरुप उत्पन्न होने वाले हालात के बारे में सख्त वार्निंग भी दी है।
 इससे पहले भी ह्यूमन राइट्स वॉच ने जारी होने वाली एक रिपोर्ट में कहा था कि सऊदी अरब के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि वह यमन के साथ नरमी कर रहा है। ह्यूमन राइट्स वॉच ने अंतर्राष्ट्रीय संगठन की सलामती कौन्सिल से मांग की है कि वह यमन के लिए मानव सहायता के रास्ते में रुकावट डालने वाले देशों के ख़िलाफ पाबंदियां लगाएं।