18 नवंबर 2017 - 18:14
सऊदी युद्ध विमानों का यमन पर हमला, 10 यमनी नागरिक शहीद

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के विमानों के द्वारा यमन पर समय समय पर लगातार बमबारी हो रही है जिसमें बेकसूर यमनी नागरिकों की जान जा रही है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी युद्ध विमानों ने एक बार फिर हुज्जा प्रांत के एक क्षेत्र पर हमला किया, जिससे 10 यमनियों की जान चली गई।
 अलमयादीन के अनुसार सऊदी युद्ध विमानों के हुज्जा प्रांत में अलजर क्षेत्र के एक व्यवसायिक केंद्र पर बमबारी के परिणाम स्वरुप 10 यमनी नागरिक शहीद हो गए एवं 16 घायल हो गए।
 ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के विमानों के द्वारा यमन पर समय समय पर लगातार बमबारी हो रही है जिसमें बेकसूर यमनी नागरिकों की जान जा रही है।