18 नवंबर 2017 - 17:59
एशियाई देश आतंकवादियों के होने वाले हमलों से निपटने के लिए तैयार हैः रूसी राजदूत

उन्होंने कहा कि एशिया के देश आतंकवादियों के किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं, जिससे कि आतंकवादियों को जवाब दिया जा सकेगा।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  प्राप्त सूत्रों के अनुसार तजाकिस्तान में रूस के राजदूत ने उत्तरी अफ़गानिस्तान में आतंकवादियों को देखते हुए एशियाई देशो को ख़बरदार करते हुए कहा है कि इन देशों को आतंकवादियों के होने वाले हमलों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
 तजाकिस्तान में रूस के राजदूत एकोर फ़्रूलोफ़ ने अफ़गानिस्तान से एशियाई देशों पर आतंकवादियों के संभावित हमलों से ख़बरदार किया।
 रूसी राजदूत ने कहा कि अफ़गानिस्तान में सिक्योरिटी खराब हो रही है और इस देश में युद्ध के समाप्त होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि एशिया के देश आतंकवादियों के किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं, जिससे कि आतंकवादियों को जवाब दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो कोई ऐसा खतरा सामने नहीं है, लेकिन भविष्य में हो सकता है।