अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया के मज़हबी संगठन जुंबिशे इस्लामी ने अपने रूहानी रहबर शैख़ ज़कज़की की ग़ैर क़ानूनी हिरासत के दो साल पूरे होने पर पूरे नाइजीरिया में विरोध प्रदर्शन किए, एवं सरकार की शिया दुश्मनी को व्यक्त किया।
विरोध प्रदर्शन में लोगों ने शैख़ ज़कज़की की और उनकी पत्नी की तस्वीरों को अपने हाथों में उठा रखा था। जुंबिश ए इस्लामी ने ऐलान किया कि नाइजीरिया के राष्ट्रपति एवं फौजी जनरल के ख़िलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुक़दमा लेकर जाएंगे। इस संगठन ने यह ऐलान भी किया कि शैख़ ज़कज़की की ग़ैर क़ानूनी हिरासत को पूरे 2 साल हो रहे हैं, जबकि न्यायालय उनकी रिहाई का हुक्म दे चुका है।लेकिन इसके बाद भी शैख़ ज़कज़की को आजाद नहीं किया जा रहा है।
इस संगठन के प्रवक्ता शोएब इब्राहिम मूसा ने अपने बयान में कहा है कि नाइजीरियन राष्ट्रपति मोहारी एक अनियमित सरकार को चला रहे हैं, जिसमें अल्प बुद्धि वादियों के अधिकारों की कोई परवाह नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि इस जुर्म में शरीक हर एक मुजरिम को हम उसके हाल तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाएंगे। और हम दो साल से न्यायालय से न्याय चाहते हैं, जिससे शैख़ ज़कज़की एवं उनके तमाम साथियों को बरी किया जाए।
शैख़ ज़कज़की की हिरासत को दो साल पूरे हुए पूरे नाइजीरिया में शिया मुसलमानों के शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन
17 नवंबर 2017 - 02:55
समाचार कोड: 867314
विरोध प्रदर्शन में लोगों ने शैख़ ज़कज़की की और उनकी पत्नी की तस्वीरों को अपने हाथों में उठा रखा था। जुंबिश ए इस्लामी ने ऐलान किया कि नाइजीरिया के राष्ट्रपति एवं फौजी जनरल के ख़िलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुक़दमा लेकर जाएंगे।