अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया में अलनजबा कमान सेंटर ने जनरल क़ासिम सुलेमानी के शहर अबूकमाल के अचानक दौरे की ख़बर दी है। सीरिया की सेना एवं प्रतिरोधी फ़ोर्स ने आतंकवादियों के ख़िलाफ अपनी कार्यवाई जारी रखते हुए सीरिया की सीमा के शहर अबूकमाल से भी आतंकवादियों का सफ़ाया कर दिया है।
अलनजबा इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन ने कुछ महीने पहले इराक़ एवं सीरिया की सीमा के शहर अबूकमाल की आज़ादी के लिए अपने मुजाहिदीन को वहां पर तैनात किया था। जिन्होंने इस सफ़लता में अहम किरदार अदा किया है।
इस शहर की आज़ादी के बाद दूसरे क्षेत्रों से दाइशी आतंकवादियों का सफ़ाया करने के लिए के जनरल क़ासिम सुलेमानी ने अचानक इस शहर का दौरा किया एवं प्रतिरोधी फ़ोर्स से मुलाक़ात की ।
इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गॉर्ड कॉर्प्स (आई. आर.जी. सी) के चीफ़ जनरल कासिम सुलेमानी ने इस स्ट्रेटेजिक क्षेत्र का जायज़ा लेते हुए कहा कि अगर जेहाद एवं प्रतिरोध के उसूलों पर क़ायम रहेंगे तो सफ़लता इस्लामी और हक़ की होगी।
ज्ञात रहे कि अबुकमाल शहर सीरिया के प्रांत दैरुज़्ज़ौर में इराक़ी सीमा के क़रीब है। इराक़ की सीमा के क़रीब होने के कारण आतंकवादी इस क्षेत्र से इराक़ एवं सीरिया आया जाया करते थे।
16 नवंबर 2017 - 17:34
समाचार कोड: 867277