16 नवंबर 2017 - 16:48
अमेरिका ने स्वीकारा कि ईराक़ एवं सीरिया में 95% क्षेत्र दाइश आतंकियों से आजाद

अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय संगठन में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि मेक कोर्क ने बात करते हुए कहा कि दाइशी आतंकवादियों को ज़बरदस्त हार का सामना करना पड़ा और इराक़ और सीरिया की 95% क्षेत्र से उनको समाप्त कर दिया गया है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिनिधि का कहना है कि ईराक़ एवं सीरिया में 95% क्षेत्र को दाइशी आतंकियों से आज़ाद करा लिया गया है। रूस अलयौम समाचार पत्र के अनुसार दाइश के ख़िलाफ अंतर्राष्ट्रीय संगठन में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि का कहना है कि इराक़ एवं सीरिया में 95% क्षेत्रों को पूर्ण रुप से दाइश आतंकवादियों से खाली करा लिया गया है।
 अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय संगठन में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि मेक कोर्क ने बात करते हुए कहा कि दाइशी आतंकवादियों को ज़बरदस्त हार का सामना करना पड़ा और इराक़ और  सीरिया की 95% क्षेत्र से उनको समाप्त कर दिया गया है।
 मैक का कहना है कि दाइशी आतंकवादियों से 5 से 7 मिलियन लोगों को नजात मिली है, एवं इराक़ में 2 से 6 मिलियन लोग अपने घरों को वापस लौटे हैं ।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से दाइश को निकाला गया है, इस गिरोह के आतंकवादी उन क्षेत्रों की 1 मीटर ज़मीन भी अब वापस नहीं ले सके हैं ।और अब दाइश में विदेशी आतंकवादियों का भर्ती होना भी पूर्ण रुप से बंद हो गई है।