अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय संगठन में सीरिया के प्रतिनिधि बशार जाफ़री का कहना है कि सऊदी अरब इस्लाम एवं मुसलमानों के साथ विश्वासघात कर रहा है। उन्होंने कहा कि अरब तकफ़ीरी आतंकवादियों का सबसे बड़ा सहयोगी है, जो इस्लाम और मुसलमानों के साथ ग़द्दारी और विश्वासघात कर रहा है, जिसका फायदा इस्राइल को पहुंच रहा है।
बशार जाफ़री ने कहा कि अरब डिक्टेटर सरकारों को विश्व संस्थाओं में बात करने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।
जाफ़री ने कहा कि पहले भी आले सऊद ने हिजाज़ पर मुसलमानों के खिलाफ़ भयानक ज़ुल्म करते हुए हिजाज़ का नाम बदलकर सऊदी अरब रख दिया था।उन्होंने कहा कि अरब का इतिहास आले सऊद के भयंकर अपराधों से भरा पड़ा है।
16 नवंबर 2017 - 03:06
समाचार कोड: 867148
जाफ़री ने कहा कि पहले भी आले सऊद ने हिजाज़ पर मुसलमानों के खिलाफ़ भयानक ज़ुल्म करते हुए हिजाज़ का नाम बदलकर सऊदी अरब रख दिया था।उन्होंने कहा कि अरब का इतिहास आले सऊद के भयंकर अपराधों से भरा पड़ा है।