15 नवंबर 2017 - 03:18
ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने किया भूकंप प्रभावित क्षेत्र का दौरा

डॉक्टर हसन रूहानी ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जहां पर ईरान के मंत्रियों एवं किरमानशाह शाह के अधिकारियों नें एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, जो पहले ही राहत कार्य में हाथ बटाने के लिए किरमानशाह में मौजूद थे।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने भूकंप प्रभावित क्षेत्र किरमानशाह का दौरा किया जहाँ उच्च अधिकारियों से बातचीत कर ताज़ा स्थिति की समीक्षा की। रिपोर्ट के अनुसार ईरानी राष्ट्रपति ने इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों से भी मुलाक़ात की।
 ज्ञात रहे कि ईरानी राष्ट्रपति ने अपने एक पैग़ाम में भूकंप से प्रभावित होने वालों के प्रति संवेदना प्रकट की थी, और यह भी ताकीद की थी कि सरकारी अधिकारी राहत कार्य में लगे रहें एवं क्षेत्र में मौजूद रहें।
रिपोर्ट के अनुसार ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जहां पर ईरान के मंत्रियों एवं किरमानशाह शाह के अधिकारियों नें एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, जो पहले ही राहत कार्य में हाथ बटाने के लिए किरमानशाह में मौजूद थे।