अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार सीरिया, तुर्की, इटली, रूस, ब्रिटेन, पाकिस्तान, भारत, जर्मनी, आज़रबाईजान, कुवैत, क़तर, उम्मान, लेबनान और अन्य देशों के लीडरों ने ईरान में आने वाले भूकंप में जानी नुकसान पर ईरानी सरकार, जनता और भूकंप पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना प्रकट की है।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने अपने संदेश में कहा है कि ईरानी जनता एक बहादुर राष्ट्र है और वह इस कठिन समय को पार कर लेगी।
तुर्की और रूस के राष्ट्रपति ओर्दोग़ान और व्लादीमीर पुतिन ने भी अपने संदेश में ईरानी जनता और सरकार के साथ संवेदना प्रकट की है।
सूचना के अनुसार ईरान और इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्र में आने वाले भूकंप के परिणामस्वरूप मरने वालों की संख्या अब तक 445 जबकि घायलों की संख्या 7100 तक पहुँच चुकी है प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य यथावत जारी है।
14 नवंबर 2017 - 08:58
समाचार कोड: 866749
सीरिया, तुर्की, इटली, रूस, ब्रिटेन, पाकिस्तान, भारत, जर्मनी, आज़रबाईजान, कुवैत, क़तर, उम्मान, लेबनान और अन्य देशों के लीडरों ने ईरान में आने वाले भूकंप में जानी नुकसान पर ईरानी सरकार, जनता और प्रभावित परिवारों के साथ संवेदना प्रकट की है।