14 नवंबर 2017 - 03:19
हरीरी के बाद फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति पर त्यागपत्र का दबाव

इस्राइली समाचार पत्र के अनुसार सऊदी अधिकारियों ने हमास के लीडर सालेह अलआरूरी के तेहरान दौरे एवं ईरानी अधिकारियों के साथ मुलाकात पर भी आक्रोश प्रकट किया था।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :  प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब हरीरी से त्यागपत्र लेने के बाद अब फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति पर भी त्यागपत्र देने के लिए दबाव बना रहा है। टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को कुछ दिन पहले सऊदी अरब के दफ्तर से तुरंत रियाद बुलाकर कहा गया था कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना स्वीकार कर ले वरना उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देना होगा। समाचार पत्र के अनुसार सऊदी अधिकारियों ने महमूद अब्बास पर दबाव डाला था कि वह ईरान एवं हिज़बुल्लाह से दूरी बना लें। इस्राइली समाचार पत्र के अनुसार सऊदी अधिकारियों ने हमास के लीडर सालेह अलआरूरी के तेहरान दौरे एवं ईरानी अधिकारियों के साथ मुलाकात पर भी आक्रोश प्रकट किया था। दूसरी और अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस्राइल एवं फ़िलस्तीनियों के बीच बातचीत के नए रोड मैप की तैयारी में व्यस्त हैं।