अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सआद हरीरी ने आले सऊद की गोद में बैठकर हिज़बुल्लाह और ईरान के ख़िलाफ ज़हर उगलना शुरू कर दिया है, साथ ही आश्चर्यजनक रूप से सऊदी अरब को लेबनान का सबसे बड़ा शुभचिंतक बताया है।
ज्ञात रहे कि अभी कुछ ही दिन पहले लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री हरीरी ने अपने पद सेत्याग पत्र दे दिया था। उन्होंने यह त्यागपत्र सऊदी अरब से ही दिया था, त्यागपत्र देने के बाद पहली बार उन्होंने टीवी की मदद से लेबनान की जनता को संबोधित किया, एवं उन्होंने यह इंटरव्यू लेबनान के अलमुस्तक़बिल टीवी को दिया जिसमें उन्होंने कहा कि आजकल जो कुछ भी क्षेत्र में चल रहा है वह लेबनान के लिए बड़ा ख़तरा है, एवं मैंने देश की भलाई के लिए ही त्यागपत्र दिया है।
सआद हरीरी ने हिज़्बुल्लाह एवं ईरान पर आरोप लगाए, साथ ही सऊदी बादशाह एवं युवराज की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने ईरान पर अरब देशों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया एवं कहा कि हम ईरान के इस बर्ताव का विरोध करते हैं कि वह लेबनान को अरबी देशों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करे। ज्ञात रहे कि 2006 में लेबनान के विरोध में जब जंग हो रही थी तो सऊदी अरब ने ही इस्राइल का साथ दिया था। जबकि इस समय सआद हरीरी के लिए आले सऊद की गोद में बैठकर ईरान एवं हिज़बुल्लाह के ख़िलाफ़ बातें बनाना बहुत आसान हो गया है।
13 नवंबर 2017 - 16:53
समाचार कोड: 866635
उन्होंने ईरान पर अरब देशों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया एवं कहा कि हम ईरान के इस बर्ताव का विरोध करते हैं कि वह लेबनान को अरबी देशों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करे। ज्ञात रहे कि 2006 में लेबनान के विरोध में जब जंग हो रही थी तो सऊदी अरब ने ही इस्राइल का साथ दिया था।