अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान, इराक़ और मध्य पूर्व के कई अन्य देशों में भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। विशेष कर ईरान के पश्चिम क्षेत्र किरमानशाह एवं कुर्दिस्तान प्रांतों में भीषण भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता लगभग 7.9 रिएक्टर मापी गई है। जिसने किरमानशाह एवं कुर्दिस्तान प्रांतों को हिला कर रख दिया। भूकंप के कारण क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। एक रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके लेबनान, सऊदी अरब, बहरैन, ईरान, इराक़, जार्डन, आर्मीनिया, तुर्की, कुवैत, क़तर में भी महसूस किए गए हैं।
13 नवंबर 2017 - 03:10
समाचार कोड: 866485
विशेष कर ईरान के पश्चिम क्षेत्र किरमानशाह एवं कुर्दिस्तान प्रांतों में भीषण भूकंप आया