अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति डॉ हसन रूहानी ने इराक़, सीरिया एवं लेबनान में आतंकवादियों पर मिली सफ़लता के बाद कहा कि इस सफ़लता के बाद भी आतंकवाद की समस्या अभी समाप्त होने वाली नहीं है। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि इस्राइल और उनके दुम छल्ले गुस्से से भरे हुए हैं ।साथ ही उन्होंने यमन के नागरिकों पर कई सालों से की जा रही पर बमबारी का विरोध किया एवं कहा कि इस देश में बीमारियों ने डेरा डाल लिया है और उन्हें मदद पहुंचाने की इजाज़त भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन हालात में समाचार पत्र इलेक्ट्रॉनिक्स और सोशल मीडिया चलाने वालों पर भी भारी जिम्मेदारियां है कि वह पूरी गहराई के साथ बड़ी शक्तियों एवं विशेष रुप से अमेरिका की साज़िशों पर नज़र रखें। उन्होंने कहा कि आज यह शक्तियां लोगों में मायूसी पैदा करने की कोशिश कर रही हैं, इसलिए सब को अमेरिका के जाल से बचने की कोशिश करना चाहिए।
यमन में बीमारियों ने डेरा डाल लिया है और उन्हें मदद पहुंचाने की इजाजत भी नहीं दी जा रही हैः डॉ हसन रूहानी
12 नवंबर 2017 - 16:21
समाचार कोड: 866419
उन्होंने कहा कि आज यह शक्तियां लोगों में मायूसी पैदा करने की कोशिश कर रही हैं, इसलिए सब को अमेरिका के जाल से बचने की कोशिश करना चाहिए।