अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार लेबनॉन के राष्ट्रपति मिशेल ऑन ने सऊदी अरब में त्याग पत्र देने वाले लेबनान के प्रधानमंत्री सआद हरीरी को वापस देश आने की इजाज़त ना देने पर सऊदी अरब से सफ़ाई मांग ली है। लेबनानी राष्ट्रपति ने कहा कि लेबनॉन के प्रधानमंत्री को सऊदी अरब में रोके रखना अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के ख़िलाफ है। राष्ट्रपति ने सऊदी अरब को वार्निंग देते हुए कहा कि अगर सऊदी अरब ने एक सप्ताह तक लेबनान के प्रधानमंत्री को वापस अपने देश लेबनान आने की इजाज़त नहीं दी तो उनके खिलाफ सिक्योरिटी काउंसिल में शिकायत की जाएगी।
सआद हरीरी को ज़बरदस्ती सऊदी अरब में रोके रखना अंतर्राष्ट्रीय क़ानून ख़िलाफ़वर्ज़ीः लेबनॉनी राष्ट्रपति मिशेल ऑन
12 नवंबर 2017 - 02:46
समाचार कोड: 866275
राष्ट्रपति ने सऊदी अरब को वार्निंग देते हुए कहा कि अगर सऊदी अरब ने एक सप्ताह तक लेबनान के प्रधानमंत्री को वापस अपने देश लेबनान आने की इजाज़त नहीं दी तो उनके खिलाफ सिक्योरिटी काउंसिल में शिकायत की जाएगी।