अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार एक बार फिर सऊदी अरब ने यमन पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप 16 निर्दोष यमनी नागरिक घायल हो गए ।सऊदी युद्धक विमानों ने अलहदीदा बंदरगाह को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलाबारी की। यह हमले आज सुबह के समय में 2 बार किए गए, अलमससीरा चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में 8 मछुआरों को जान से हाथ धोना पड़ा एवं अन्य बुरी तरह घायल हो गए। ज्ञात रहे कि सऊदी युद्धक विमानों ने इसी तरह कल यमन के रक्षा मंत्रालय पर भी बमबारी की थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई एवं दर्जनों निर्दोष नागरिक घायल हो गए थे।
11 नवंबर 2017 - 17:58
समाचार कोड: 866226
सऊदी युद्धक विमानों ने अलहदीदा बंदरगाह को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलाबारी की।