9 नवंबर 2017 - 17:13
ईरान से मुक़ाबले के लिये सऊदी अरब इस्राइल और अमेरिका का बेहतरीन हथियारः इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याह

इस्राइल अरब देशों विशेषकर सऊदी अरब को ईरान का मुक़ाबला करने के लिये प्रोत्साहित कर रहा है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सऊदी अरब समैत दूसरे अरब देशों के साथ संबंध सुधारने एवं उनके साथ शांति एवं मेल की कोशिशों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस्राइल अरब देशों विशेषकर सऊदी अरब को ईरान का मुक़ाबला करने के लिये प्रोत्साहित कर रहा है। नेतन्याहू ने इस्राइली पार्लियामेंट से कहा कि हमने जिस तरह मिस्र और उर्दन के साथ शांति की कोशिशों पर साइन किए हैं, उसी तरह हम सऊदी अरब और दूसरे अरब देशों के साथ शांति एवं मित्रता की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान का मुक़ाबला करने के लिए सऊदी अरब इस्राइल और अमेरिका का बेहतरीन हथियार है।