अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : अलअहद की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सियासी काउंसिल के चेयरमैन ने यमन की सेना की ओर से रियाद के हवाई अड्डे को मिसाइल से निशाना बनाए जाने की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि यमन की फौज ने आले सऊद के घमंड को खाक में मिला दिया है। उन्होंने यमन की जनता से कहा कि देश के दुश्मनों के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देते रहेंगे एवं जनता से अपील की है कि आले सऊद के गठबंधन फौजियों के खिलाफ एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि यमन की फौज सऊदी गठबंधन फौजियों के हमलों को रोकने और दुश्मन की साजिशों के खिलाफ़ बहुत तेजी से काम कर रही है।
ज्ञात रहे कि यमन की फौज ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर मिसाइल से हमला किया था ।मिसाइल किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरी जिसकी वजह से आले सऊद की नींदे उड़ गई हैं।यमनी सरकारी फ़ौज ने मिसाइल हमले की जिम्मेदारी कुबूल करते हुए बयान जारी किया था कि रियाद को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया है, मिसाइल ने 800 किलोमीटर के आगे के क्षेत्र को निशाना बनाया, जबकि यमन की फ़ौज ने सऊदी अरब को और मिसाइल हमलों की धमकी भी दी थी।
9 नवंबर 2017 - 03:36
समाचार कोड: 865633
यमनी सरकारी फ़ौज ने मिसाइल हमले की जिम्मेदारी कुबूल करते हुए बयान जारी किया था कि रियाद को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया है, मिसाइल ने 800 किलोमीटर के आगे के क्षेत्र को निशाना बनाया,