9 नवंबर 2017 - 02:58
सऊदी अरब में ताहाशाही अपनी चरम सीमा पर, राजकुमार की खुलेआम हत्या

शहज़ादों के बीच सत्ता की दौड़ गृह युद्ध में बदल चुकी है, और राजकुमार अब्दुल अजीज बिन फ़हद को निर्दयता के साथ गोलियों से छलनी कर दिया गया।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार राजकुमार अब्दुल अजीज बिन फ़हद को बिगड़ैल राज प्रतिनिधि मोहम्मद बिन सलमान की पॉलिसियों पर टिप्पणी करते हुए गिरफ्तार किया जाने लगा तो उन्होंने गिरफ्तार होने से इंकार कर दिया। गिरफ्तार होने से इंकार करने पर सऊदी पुलिस ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।
ज्ञात रहे कि राजकुमार अब्दुल अज़ीज़ बिन फ़हद पूर्व सऊदी राजा के बेटे थे, रिपोर्ट के अनुसार शहज़ादों के बीच सत्ता की दौड़ गृह युद्ध में बदल चुकी है, और राजकुमार अब्दुल अजीज बिन फ़हद को निर्दयता के साथ गोलियों से छलनी कर दिया गया।