अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : फ़ारस न्यूज़ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के पूर्व राजदूत जान बुलेटिन जो कि ईरान से नफ़रत और दुश्मनी में खुद अपनी मिसाल हैं उन्होंने कल फॉक्स न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान एवं सऊदी अरब के बीच बढ़ती दूरियों को देखते हुए अमेरिका को अभी से आने वाले समय के लिए कुछ सोच लेना चाहिए कि अगर आले सऊद नष्ट होने लगे तो उसे सऊदी अरब में क्या करना है।
जान बुलेटिन ने इस बात को माना कि मुझे इस बात को कहने में कोई शक नहीं है कि ईरान की पावर बढ़ती जा रही है और सऊदी अरब और उस जैसे दूसरे देश परेशानी में पड़ चुके हैं, और उन्हें इस बात के लिए परेशान होना भी चाहिए।
जब बुलेटिन से सऊदी वली अहद के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हालांकि सऊदी शहज़ादा किसी समय भी बादशाह बन सकता है, लेकिन अमेरिका को अभी से विचार करना चाहिए और ईरान के पूर्व बादशाह जैसा कोई दूसरा व्यक्ति तलाश करने की आवश्यक्ता है। क्योंकि मैं नहीं समझता कि आले सऊद हमेशा ही पावरफ़ुल रह सकेंगे।
8 नवंबर 2017 - 14:52
समाचार कोड: 865507
ईरान एवं सऊदी अरब के बीच बढ़ती दूरियों को देखते हुए अमेरिका को अभी से आने वाले समय के लिए कुछ सोच लेना चाहिए कि अगर आले सऊद नष्ट होने लगे तो उसे सऊदी अरब में क्या करना है