8 नवंबर 2017 - 03:33
सऊदी शहज़ादों की फ़रार होते समय मृत्यु

एक सऊदी अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शहज़ादा मंसूर बिन मक़दन बिन अब्दुल अज़ीज़ सऊदी वली अहद मुहम्मद बिन सलमान के खुले दुश्मनों मे से था।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : मिडिल ईस्ट न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ सऊदी शहज़ादे मंसूर बिन मक़दन बिन अब्दुल अज़ीज़, सलमान अलजरीश और फ़हद अलग़रतीश इत्यादि प्रशासन से बचने के लिए सऊदी अरब से अपने स्पेशल हेलीकॉप्टर के द्वारा फ़रार कर रहे थे कि उनका हेलीकॉप्टर एक हादसे का शिकार हो गया।
एक सऊदी अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शहज़ादा मंसूर बिन मक़दन बिन अब्दुल अज़ीज़ सऊदी वली अहद मुहम्मद बिन सलमान के खुले दुश्मनों मे से था। अभी इस हादसे की वजह मालूम नहीं हो सकी है, जबकि यह हादसा 60 किलोमीटर दूर शहरे अबहा के आसमान में हुआ।
 ज्ञात रहे कि इस हेलीकॉप्टर में शहज़ादा मंसूर बिन मक़दन के अलावा सलमान अलजरीश और फ़हद अलग़रतीश इत्यादि भी मौजूद थे, जो सब के सब इस हादसे की लपेट में आ गए।