7 नवंबर 2017 - 04:07
अमेरिकी चर्च में फ़ायरिंग

उसने धुआंधार फायरिंग करना शुरु कर दी जिसके परिणाम स्वरुप 27 लोग मारे गए एवं 24 अन्य घायल हो गए हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार टेक्सास के सान एंटोनियो क्षेत्र में एक चर्च के अंदर जब लोग इतवार के दिन इबादत करने के लिए जमा हुए थे, एक आदमी आया और उसने धुआंधार फायरिंग करना शुरु कर दी जिसके परिणाम स्वरुप 27 लोग मारे गए एवं 24 अन्य घायल हो गए हैं।
 अमेरिकी पुलिस के बयान के अनुसार फायरिंग करने वाला पुलिस कार्यवाई में मारा गया। ज्ञात रहे कि अमेरिकी क़ानून के अनुसार हर इंसान अपने साथ हथियार लेकर घूम सकता है, और इसे आजादी माना जाता है, जबकि इसकी वजह से साल में कितने ही लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।