अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार शनिवार को लेबनान के प्रधानमंत्री सअद हरीरी ने सऊदी अरब से ही अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। सऊदी अरब के अल अरबिया टीवी से संबोधित कर सअद हरीरी ने अपने त्यागपत्र के लिए विभिन्न कारण बताए, उन्होंने कहा की लेबनान के हालात इस समय वैसे ही है जैसे कि उनके पिता के समय थे, एवं उस समय के प्रधानमंत्री रफ़ीक़ हरीरी को क़त्ल कर दिया गया था। विभिन्न राजनीतिक गुटों ने हरीरी के त्यागपत्र के पीछे सऊदी अरब का हाथ बताते हुए उसे संदिग्ध क़रार दिया है।
हरीरी ने सऊदी अरब से ही त्याग पत्र दे दिया उन्हें लेबनान वापस आने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे कि वह लेबनान वापस आकर अपना त्यागपत्र देते।
लेबनान के विभिन्न राजनीतिक गुटों ने इस संबंध में भिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिसमें यह अनुमान लगाया गया है की हरीरी को सऊदी अरब से ही क्यों इस्तीफ़ा देना पड़ा, ऐसा क्यों नहीं हुआ कि वह लेबनान वापस आकर राष्ट्रपति के सामने त्यागपत्र देते, इस बात पर हैरानी एवं चिंता प्रकट की गई है।
7 नवंबर 2017 - 03:54
समाचार कोड: 865125
हरीरी ने सऊदी अरब से ही त्याग पत्र दे दिया उन्हें लेबनान वापस आने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे कि वह लेबनान वापस आकर अपना त्यागपत्र देते।