6 नवंबर 2017 - 02:44
इराक़ी शहर करकूक में आत्मघाती हमले

16 अक्टूबर को कुर्दों के क्षेत्र से निकलने के बाद इराक़ी सेना, फ़ेडरल पुलिस एवं हश्दुश्शअबी ने करकूक शहर का कंट्रोल संभाल लिया है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक के शहर करकूक में एक के बाद एक दो आत्मघाती हमले हुए। पुलिस के अनुसार धमाके बमों से लैस मोटरसाइकिल के द्वारा किए गए हैं, जिसके परिणाम स्वरुप कम से कम 5 लोग शहीद एवं अन्य घायल हो गए।
 ज्ञात रहे कि 16 अक्टूबर को कुर्दों के क्षेत्र से निकलने के बाद इराक़ी सेना, फ़ेडरल पुलिस एवं हश्दुश्शअबी ने करकूक शहर का कंट्रोल संभाल लिया है।