अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि न्यू जर्सी में मौजूद मस्जिदों और इस्लामिक सेंटर को एक बार फिर धमकी वाले ऑडियो मिले हैं। इस क्षेत्र की एक मस्जिद को टेलीफ़ोन के द्वारा यह धमकी दी गई थी कि हम तुम्हारी मस्जिद को जला देने का इरादा रखते हैं। इसी तरह एक और धमकी में आया है कि हम तुम्हें क़त्ल करने का इरादा रखते हैं।
ज्ञात रहे की न्यूयार्क में एक ट्रक ड्राइवर के द्वारा कुछ लोगों को कुचलने के 24 घंटे के बाद से ही यह 8 धमकी वाली पैग़ाम में से एक था, कि जो न्यू जर्सी के icpc नामी इस्लामी सेंटर को मिला। इस घटना में 8 लोग मारे गए थे, और 12 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे। एक ऑडियो बयान में कहा गया था कि वह बहुत गुस्से में है, और बदला लेना चाहता है, यहां तक कि अगर मुसलमान इस आतंकवाद के साथ कोई संबंध नहीं रखते फिर भी वह बदले की भावना रखते हैं।icpc इस्लामिक सेंटर के प्रमुख उमर आवाद ने पुलिस से शिकायत की है कि वह इन धमकी वाले पैग़ामों का सुराग़ लगाएं, उन्होंने कहा कि लोग नाराज़ और परेशान है कि वह इस तरह की परेशानी का मुक़ाबला करें, वह ऐसा महसूस करते है कि वह इस घटना को जवाब देने के ज़िम्मेदार मुसलमान हैं। जबकि बार-बार यह बयान दिया जा चुका है कि हमलावर से उनका कोई रिश्ता नहीं है।
ज्ञात रहे कि इधर कुछ सालों में अमेरिकी मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत बढ़ी है, और इस प्रकार के हमलों के बाद इस देश के मुसलमानों को बहुत ज़्यादा नुक़सान उठाने पड़ते हैं।
5 नवंबर 2017 - 04:18
समाचार कोड: 864653
एक ऑडियो बयान में कहा गया था कि वह बहुत गुस्से में है, और बदला लेना चाहता है, यहां तक कि अगर मुसलमान इस आतंकवाद के साथ कोई संबंध नहीं रखते फिर भी