अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार बहरैन में शिया धर्म गुरू शैख़ अली सलमान के ख़िलाफ़ आले ख़लीफ़ा एक नई एवं घिनौनी साज़िश रच रहे हैं। शैख़ अली सलमान बहरैन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अलविफ़ाक़ के प्रमुख हैं ,जिन्हें राजनीतिक आरोपों के आधार पर चार वर्षीय क़ैद की सज़ा हुई।शैख़ अली सलमान बहरैनी सरकार के विपक्ष के नेता हैं।
अललोलो टीवी के अनुसार बहरैन सरकार ने शैख़ अली सलमान पर क़तर के माध्यम से राष्ट्रीय हित को कम करने के षणयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है।
बहरैन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अलविफ़ाक़ ने इन आरोपों को मनगढ़ंत, सोची समझी साज़िश ,एक नया षणयंत्र एवं निराधार बताया है।
5 नवंबर 2017 - 03:27
समाचार कोड: 864646
बहरैन सरकार ने शैख़ अली सलमान पर क़तर के माध्यम से राष्ट्रीय हित को कम करने के षणयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है। बहरैन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अलविफ़ाक़ ने इन आरोपों को मनगढ़ंत, सोची समझी साज़िश ,एक नया षणयंत्र एवं निराधार बताया है।