अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरुल्लाह ने फ़िलिस्तीनी संगठन जिहाद ए इस्लामी के प्रमुख से टेलीफ़ोन पर बातचीत में कहा है कि हिज़्बुल्लाह लेबनान फ़िलिस्तीनी मुजाहेदीन के साथ है। सय्यद हसन नसरुल्ला ने ग़ज़्ज़ा में आठ फिलिस्तीनी मुजाहिदों की इस्राइल के हाथों शहादत पर फ़िलिस्तीनी संगठन जिहादे इस्लामी के प्रमुख से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हिज़बुल्लाह और लेबनान फ़िलिस्तीनी मुजाहेदीन के साथ हैं, एवं उन्होंने हमास संगठन से भी आज फ़िलिस्तीनी मुजाहेदीन की शहादत पर सहानुभूति एवं संवेदना प्रकट की। हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरुल्लाह ने फ़िलिस्तीनी संगठनों को आपसी गठजोड़ की ताकीद करते हुए कहा कि इस्राइल को उसके भयानक जुर्म का बदला अदा करना ही पड़ेगा।
4 नवंबर 2017 - 12:34
समाचार कोड: 864480
हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरुल्लाह ने फ़िलिस्तीनी संगठनों को आपसी गठजोड़ की ताकीद करते हुए कहा कि इस्राइल को उसके भयानक जुर्म का बदला अदा करना ही पड़ेगा।