अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के विमानों ने यमन के सहार क्षेत्र में लड़ाकू विमानों के द्वारा बमबारी की, जिसमें लगभग 30 यमनी नागरिक मारे गए एवं अन्य घायल हुए हैं। इस्लामिक रिपब्लिक ईरान ने सऊदी अरब के विमान के द्वारा किए गए इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाया गया।यह हमले यमन के उत्तरी प्रांत सअदा के उत्तर क्षेत्र में हुए।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने कहा कि सऊदी अरब यमन के निर्दोष नागरिकों पर हमला कर रहा है, एवं अपनी असफ़लताओं का बदला लेने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सऊदी अरब का यह कृत्य निंदनीय है।
3 नवंबर 2017 - 02:41
समाचार कोड: 864227
इस्लामिक रिपब्लिक ईरान ने सऊदी अरब के विमान के द्वारा किए गए इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।जिसमें निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाया गया