अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार न्यूयार्क में एक हमलावर ने साइकिल ट्रैक और रास्ता चलने वालों पर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे 8 लोग मारे गए एवं 14 अन्य जख्मी हो गए।
मरने वालों में एक बेल्जियम का नागरिक भी है, न्यूयार्क पुलिस ने कार्यवाई करते हुए फायरिंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी आयु 29 वर्ष है, एवं जिस से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार ट्रक के नीचे कुचले जाने वाले अधिकतर साइकिल सवार थे, उन्होंने बताया कि हमलावर ने ट्रक से एक स्कूल बस को भी टक्कर मारी जिसके परिणाम स्वरुप दो बच्चे जख्मी हो गए, जबकि ट्रक ड्राइवर के पास से पैलेट एवं पेंट बाल गन भी मिली है।
दूसरी ओर अमेरिकी एजेंसी एफबीआई इस घटना को आतंकवादी घटना के रूप में देख रही है।
2 नवंबर 2017 - 03:47
समाचार कोड: 864024
ट्रक ड्राइवर के पास से पैलेट एवं पेंट बाल गन भी मिली है। दूसरी ओर अमेरिकी एजेंसी एफबीआई इस घटना को आतंकवादी घटना के रूप में देख रही है।