1 नवंबर 2017 - 03:33
तालिबान और दाइश में कोई फ़र्क नहींः नसीर अहमद नूर

मीरज़ा औलंग क्षेत्र में तालिबान और दाइश आतंकियों ने मिलकर शीया मुसलमानों पर हमला किया। एवं तालिबान और दाइश में कोई फ़र्क नहीं है। कुछ क्षेत्रों में तालिबान ने अपना सफ़ेद झंडा उतारकर दाइश का काला झंडा लगा दिया है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार तेहरान में अफ़गानिस्तान के राजदूत नसीर अहमद नूर ने अफ़गानिस्तान में अमेरिका की स्ट्रेटेजिक विशेषताएं बताते हुए कहा है कि तालिबान और दाइश आतंकियों में कोई फ़र्क नहीं है। ईराक़ और सीरिया के विदेशी आतंकवादी हार के बाद भाग कर अफ़गानिस्तान आ रहे हैं। अफ़गानिस्तान के राजदूत ने अफ़गानिस्तान में जारी आतंकवादी गतिविधियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जैसा की अफ़ग़ान सरकार ने बार-बार यह ऐलान किया है कि अफ़गानिस्तान में जारी आतंकवाद और आतंकवादियों का संबंध दूसरे देशों से है, और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अफ़गानिस्तान के बारे में अपनी पॉलिसी में इस बात की तरफ इशारा किया है कि आतंकवादी संगठनों का संबंध दूसरे देशों से है।
अफ़ग़ान राजदूत नसीर अहमद नूर ने अफ़गानिस्तान के बारे में अमेरिका की पॉलिसी पर अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि अफ़गानिस्तान एक ऐसा देश है और इस देश में हर व्यक्ति को अपना नज़रिया बयान करने का हक़ है। हामिद करज़ई भी इसी आजादी की वजह से अफ़ग़ान सरकार और अमेरिका की आलोचना करते रहे हैं।
 अफ़ग़ान राजदूत नसीर अहमद नूर ने मीरज़ा औलंग क्षेत्र में शीया मुसलमानों पर आतंकवादी हमलों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि में  मीरज़ा औलंग क्षेत्र में तालिबान और दाइश आतंकियों  ने मिलकर शीया मुसलमानों पर हमला किया। एवं तालिबान और दाइश में कोई फ़र्क नहीं है। कुछ क्षेत्रों में तालिबान ने अपना सफ़ेद झंडा उतारकर दाइश का काला झंडा लगा दिया है।