27 अक्टूबर 2017 - 18:27
सेना का प्रथम कर्तव्य देश में शांति की स्थापनाःसुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई

किसी भी मैदान में देश उसी समय तरक्क़ी कर सकता है जबकि देश में शांति हो। क्योंकि अशांति मे कभी भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने तेहरान की सैनिक यूनिवर्सिटी मे आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया, जिस में उन्हें एक फ़ौजी लिबास भेंट किया गया। सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने शहीदों के लिए फ़ातिहा पढ़ा।उसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना का प्रथम कर्तव्य देश में शांति स्थापित करना है।क्योंकि किसी भी मैदान में देश उसी समय तरक्क़ी कर सकता है जबकि देश में शांति हो। क्योंकि अशांति मे कभी भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए कहा कि हमारे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिये एवं  देश को सही आर्थिक दिशा प्रदान करने की आवश्यकता है।